Saturday, 16 May 2015

भारत में लॉन्च हुए Google के 12999 रुपए वाले दो नए लैपटॉप

 भारतीय कंपनी XOLO और Nexian ने मिलकर गूगल इंडिया के एक इवेंट में अपना पहला क्रोमबुक लैपटॉप लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 12999 रुपए है। जहां XOLO क्रोमबुक अगले कुछ दिनों में स्नैपडील में बिक्री के लिए आएगा वहीं, Nexian एयर क्रोमबुक लैपटॉप अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

आपको बताते चलें कि गूगल इंडिया ने ये दोनों क्रोमबुक लैपटॉप्स भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की हैं। इनके अलावा, गूगल ने आसुस क्रोमबुक फ्लिप C201 और एक सैमसंग क्रोमबुक के मॉडल की भी घोषणा की। ये मॉडल इस साल के अंत तक लॉन्च होंगे।

दोनों ही लैपटॉप्स में गूगल ड्राइव 100 GB स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा, गूगल ऐप्स और अन्य फीचर जैसे 9 यूजर्स एक साथ वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, जीमेल और गूगल ड्राइव ऑफलाइन इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Xolo Chromebook-

फीचर्स की बात करें तो XOLO क्रोमबुक में 11.6 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है। इसके अलावा, रॉकचिप 3288 प्रोसेसर और ARM MALI 760 क्वाड-कोर GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 2GB रैम है। XOLO क्रोमबुक में 16 GB की मेमोरी है और इस लैपटॉप में HD (720*1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) वेबकैम दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में HDMI, कार्ड रीडर, दो यूएसबी पोर्ट्स, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।

XOLO कंपनी के अनुसार ये लैपटॉप सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक का वर्कटाइम दे सकता है। इस लैपटॉप का वजन 1.15 किलो है। इसका साइज 290*205*17.9mm है। ये भारत के सबसे सस्ते लैपटॉप्स में से एक है। XOLO क्रोमबुक लैपटॉप कब से बिक्री के लिए आएगा इसकी कोई निर्धारित तारीख नहीं बताई गई है।

Nexian Air Chromebook-

निक्सन एयर क्रोमबुक के फीचर्स काफी कुछ XOLo क्रोमबुक से मिलते जुलते हैं। अमेजन.इन की लिस्टिंग के अनुसार इस लैपटॉप में भी रॉकचिप 3288 क्वाड-कोर प्रोसेसर है जो 1.8 GHz की स्पीड पर काम करता है। इस लैपटॉप का डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1366*768 पिक्सल का है। इसका डायमेंशन 292*209*22.6mm का है और वजन 1.25 किलो।

कंपनी के अनुसार ये लैपटॉप रग्गड (स्ट्रॉन्ग और अनईवन सरफेस वाला) है और शॉक रेजिस्टेंट भी। इस लैपटॉप में 4200 mAh की बैटरी है। कंपनी के अनुसार इस लैपटॉप की बैटरी 8 घंटे तक सिंगल चार्ज में काम कर सकती है। इस लैपटॉप में भी 16GB की इंटरनल मेमोरी है।

✪ भारतीय रेलवे की परीक्षाओं मे पूछे गये महत्त्वपूर्ण सवाल 1 बार ध्यान से पढ़ ले कभी ना कही ज़रूर काम आएगा ✪

✪ भारतीय रेलवे की परीक्षाओं मे पूछे गये महत्त्वपूर्ण सवाल 1 बार ध्यान से पढ़ ले कभी ना कही ज़रूर काम आएगा ✪
1. रेलवे का पितामह कहा जाता है
जार्ज स्टीफेन्स को
2. भारत के प्रथम रेलमंत्री थे
असीफ अली
3. भारतीय रेलवे का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है
सिमलीगुडा
4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण
1950 ई. मेँ हुआ था!
5.भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा रेलवे पुल
डेहरी-ऑन-सोन (बिहार) मेँ है!
6. भारत - पाकिस्तान के बीच चलने वाली एकमात्र रेलगाङी
समझौता एक्सप्रेस है
7. भारत मेँ सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाङी
"मुम्बई और बङौदा" के बीच 1936 ई. मेँ शुरु की गयी।
8. विश्व की सबसे बङी रेलवे सुरंग
सीकन रेल सुरंग जापान मेँ है।
9. भारतीय रेलवे मेँ सर्वप्रथम महिला रेलवे ड्राईवर
सुश्री सुरेखा भोसलेँ थी।
10. भारतीय रेलवे मे सर्वप्रथम विद्युत् रेल 3 फरवरी, 1925 ई.को मुम्बई
(वी.टी.) से कुर्ला के बीच चलाई गई थी।
11.भारत मेँ सर्वप्रथम रेलवे दुर्घटना 25 जनवरी 1869 को भोरघाट
(पुना - मुम्बई मार्ग) मेँ हुआ।
12. भारतीय रेलवे ने भाप इंजन का निर्माण 1971 मेँ बंद कर दिया।
13. विश्व मे प्रथम रेलगाङी इंग्लैँड मेँ चली।
14. दिल्ली मेँ प्रथम चरण मेँ मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ तीस
हजारी स शहादरा के बीच किया गया।
15. राजधानी एक्स.. सर्वप्रथम 1 मार्च 1969 को नई दिल्ली और
हाबङा के बीच चली थी।
16. भारत मेँ ट्राम रेलवे कलकत्ता मे चलती है
17. रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेलमंत्री
लालबहादुर शास्त्री थे।
18. देश की पहली 'गरीब रथ' नामक वातानुकूलित ट्रेन 4 अक्टूबर 200 को अमृतसर और सहरसा के बीच चलाई गई।
19. रेलवे सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (R.P.F.) का गठन 1882 ई. मेँ किया गया था ।
20. देश की सबसे तेज चलनेवाली रेलगाङी शताब्दी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988 को नई दिल्ली और झाँसी के बीच चली थी। जो जवाहलाल नेहरु के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य मेँ चलाई गई थी।